logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश में अमेजन फ्लिपकार्ड द्वारा नान एसेंशियल वस्तुओं की डिलीवरी बंद करने की मांग

सीतापुर। आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन (AIMRA) के सीतापुर जिले के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राहुल अग्रवाल सचिव शिव मोहन अग्रवाल और प्रदेश के 50 जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की ज़ूम मीटिंग में वर्तमान में कोरोना की इस जंग में खुदरा व्यापारियों द्वारा स्वैच्छिक बंदी व अब सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में पूर्ण सहयोग देने का आवाहन किया।

इसके साथ साथ उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से आनलाइन कम्पनियों द्वारा लॉक डाउन पीरियड में  गैर जरूरी वस्तुओं कीडिलीवरी को रोकने की मांग की ।

सीतापुर जिले(AIMRA) के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि आज जब जिले का व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके किराया, बिजली ,सेलरी व सभी तरह के टैक्स दे रहा है। ऐसी स्थिति  में ये विदेशी मुट्ठी भर कंपनिया खुदरा बाजार को खत्म कर देंगी और लॉक डाउन के बाद बाजार खुलने पर डिमांड नही रह जायेगी।
इसलिए  मुख्यमंत्री जी से अनुरोध की प्रदेश में फ्लिपकार्ट और अमेजन नान एसेंशियल  आइटम की डिलीवरी करके करोना  कैरियर के रूप में कार्य कर रहे है इस लिए आवश्यक है की तत्काल प्रभाव से एसेंशियल  आइटम को छोड़ कर सभी वस्तुओं की डिलिवरी पर प्रतिबंध लगाना होगा ताकि बढ़ते हुए संक्रमण को घर घर जाने से रोका जा सके।

201
32183 views

Comment