logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणित एवं विज्ञान मेला में छात्रों द्वारा विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन

भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड स्थित बागर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में गणित एवं विज्ञान मेला का अयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने इस अयोजन में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा कौशन का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार राय, कोषाध्यक्ष कृष्ण बलिराम शाह, सचिव काशीनाथ सिंह, सदस्य धरीक्षण सिंह एवं प्रधानाचार्य विकास कुमार दुबे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों द्वारा गणित और विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया गया। अतिथियोँ ने छात्र - छात्राओं के वैज्ञानिक कला और क्षमता को विकसित करने हेतु हौसला बढ़ाया तथा विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस तरह के अयोजन से बच्चों में नवीन सोच एवं उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल अयोजन में विद्यालय के सभी आचार्य शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। विभाग स्तरीय प्रश्न मंच एवं ज्ञान विज्ञान मेला प्रतियोगिता आरा सिंगहीं में आज भाग लेने के लिए छात्र - छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

131
7587 views

Comment