logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में सड़क हादसा : स्कूटी सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

मेरठ : गोला कुआं रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रहलाद नगर निवासी मोहित रस्तोगी अपनी पत्नी नेहा रस्तोगी के साथ हापुड़ अड्डे से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोला कुआं चौपले से आगे बढ़े, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी नेहा रस्तोगी का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोहित रस्तोगी भी घायल हो गए।

सूचना पाकर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे चालक फुरकान को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का ड्राइवर है, हालांकि लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।




165
5655 views

Comment