logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत 22 घायल 7 की हालत नाजुक अजमेर शरीफ से जियारत कर के आ रहे थे श्रद्धालु

कुशीनगर। अजमेर शरीफ से श्रद्धालुओं को लेकर बिहार वापस लौट रही बस कुशीनगर में NH 28 पर हाटा के पास ट्रक से टकरा गई. इस घटना में चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए. घायलों में सात यात्रियों की हालत नाजुक है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस बिहार के मोतिहारी जिले के श्रद्धालुओं को लेकर अजमेर शरीफ से वापस लौट रही थी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा.
बिहार के मोतिहारी पश्चिमी चंपारण कई जिलों के श्रद्धालु पांच दिन पूर्व राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह पर जियारत करने गए थे. अजमेर शरीफ दरगाह पर दो दिन रहने के बाद सभी श्रद्धालु रिजर्व बस से वापस बिहार लौट रहे थे. बस चालक अभी कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हनिया कट के पास पहुंचा ही था कि इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई.
चालक ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण बस ट्रक से टकरा गई. ट्रक से टक्कर के बाद सभी यात्री अपनी सीट से नीचे गिर गए. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा ।

79
2053 views

Comment