logo

बसखारी (अंबेडकरनगर)। मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया।

बसखारी (अंबेडकरनगर)। मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रही अनियंत्रित पीआरवी 1665 ने लिंक मार्ग से हाइवे पर चढ़ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीआरवी पलट गई और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में होमगार्ड मंसाराम यादव और सिपाही णशेषनाथ के साथ ही बेलदरिया निवासी गौरव दुबे व उनकी पत्नी रूपम दूबे भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर राजवंत ने बताया कि घायलों को मामूली चोट लगी थी जिनका इलाज कर ऐतिहातन के तौर पर एडमिट किया गया।

इधर, कार सवार घायल गौरव दुबे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ शुकुल बाजार घर का सामान लेने जा रहे थे, तभी रांग साइड से तेज रफ्तार में आ रही पीआरवी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने इस मामले में बसखारी थाने में लिखित प्रार्थना पत्र भी देने की बात कही।

हालांकि, इस पर थाना प्रभारी सुनील पांडे का कहना है कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में पुलिस वाहन की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम जनता सवाल पूछ रही है कि जब सुरक्षा देने वाले ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो सड़क पर लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

26
1239 views