logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

की जेव काट कर कांग्रेस सरकार अपना खजाना भरने का कर रही असफल प्रयास :- कमलेश कुमारी


भोरंज विधानसभा की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस निर्धन वर्ग से बोट लेकर जीत हासिल करके आती है,सत्ता में आते ही उसी वर्ग की छाती पर मूंग दलना शुरू कर देती है। इस बार भी हिमाचल प्रदेश की सुखू सरकार का यही हाल है। अमीर परिवारों के बच्चे सरकारी नौकरी करने के वारे में कम ही सोचते हैं।हिमाचल प्रदेश में मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है। हिमाचल प्रदेश में इन साधारण परिवारों के लोगों का रोजगार का प्रमुख साधन सरकारी नौकरी ही रहा है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही छोटा सा बहाना बना कर हमीरपुर में रोजगार का दफ़्तर ही बंद कर दिया। बेरोजगार रात दिन एक कर,बहुत कठिन मेहनत कर रहे हैं लेकिन सरकार अनेक सरकारी दफ़्तरों को बंद करती जा रही है। अलग अलग बिभागों में सरकारी नौकरियों के हजारों पद समाप्त कर दिए गए हैं। कांग्रेस सरकार का यह फार्मूला बहुत सही है कि न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी। सरकार को रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए थे लेकिन उल्टा हर विभाग में सरकारी नौकरियों के पद समाप्त किये जा रहे हैं। बेरोजगारों का रोजगार छीन कर सुखु सरकार अपना खजाना भरने का असफल प्रयास कर रही है। निम्न और मध्यम वर्ग के लोग ही अधिकतर सरकारी और प्राइवेट बसों में सफर करते हैं। बसों का किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है और न्यूनतम किराया भी पहले से दुगना कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान से कम नहीं होते। हिमाचल प्रदेश में जो कांग्रेस पार्टी की सरकार फ्री शिक्षा और फ्री स्वास्थ्य सुविधा देने की बात करती थी आज यह झूठी सरकार पूर्व भाजपा सरकारों के समय शुरू की गई महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं को किस नियत से बंद कर रही है। इस बार तो कांग्रेस सरकार ने हद ही पार कर दी है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज पाने वाले लोगों को मौत का फरमान ही जारी कर दिया है। मैडिकल कॉलेजों में विभागों के अध्यक्ष एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पर्ची, विस्तर, ई.सी.ज़ी.आदि टैस्टों के महंगे रेट भी अपनी मर्जी से तय करेंगे। गरीब, दलित, कमजोर बर्ग के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सत्ता की सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल किया है और इस वर्ग के लिए दुख देने के इलावा कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने अगर कभी निर्धन बर्ग की सुध ली होती तो आज तक गरीब अमीर की खाई मिट गई होती।
पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने प्रैस को जारी व्यान में कहा कि यह वही हिमाचल है जहाँ भाजपा की प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल और जय राम ठाकुर सरकार के समय में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाती थी। जय राम ठाकुर के समय में हिम केयर और सहारा जैसी कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की गईं थी। लेकिन आज इन योजनाओं की दुर्दशा है। वर्तमान सुखू सरकार ने या तो इन गरीबों की सहारा योजनाओं को बजट देना बंद कर दिया है या फिर इन्हे पूर्णतः बंद किया जा रहा है। इस सरकार को यदि गरीबों का खून चूसने वाली सरकार कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अच्छी खासी चली आ रही स्वास्थ्य व्यवस्था को बिगाड़ने बाली कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।इस बार हिमाचल की जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि कांग्रेस की आने वाली अनेक पीढियाँ याद करेंगी।

112
5392 views

Comment