logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विंढमगंज में दुर्गा पूजा, रामलीला व रावण दहन समिति का गठन, संजय गुप्ता बने अध्यक्ष

विंढमगंज (सोनभद्र), संवाददाता
सूर्य मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा, रामलीला एवं रावण दहन समिति की बैठक क्षेत्र के संभ्रांत जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।

इस वर्ष समिति की कमान संजय गुप्ता को सौंपी गई है। वे अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश रावत और अजय गुप्ता को चुना गया है, जबकि संयोजक का दायित्व अमित केशरी को दिया गया। कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता और महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता होंगे।

समिति में मंत्री के रूप में मनिष मद्धेशिया, कार्तिक चंद्रवंशी, प्रकाश गुप्ता और राजकमल गुप्ता को शामिल किया गया है। व्यवस्थापक मंडल में लवकुश चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, प्रेम चंद कुशवाहा, शशी कुमार, रौशन रावत, कृष गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, ओम सोनी, प्रिंस कुमार, उमेश वर्मा, प्रतिक चंद्रवंशी, शशी चंद्रवंशी, आयुष कुमार, भास्कर केशरी, मंटू सोनी, विनोद जायसवाल, अमरेश केशरी और हर्षित प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।

संरक्षक की भूमिका में प्रभात कुमार, विरेंद्र गुप्ता, किशोर पटवा और ओपी यादव रहेंगे। आयोजन का धार्मिक नेतृत्व मनमोहन दास, हृदयानंद दुबे और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी विंढमगंज में दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाएगा।



126
4981 views

Comment