logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठा.वीरेंद्र सिंह देवड़ा बने धार तहसील करनी सेना मीडिया प्रभारी

राजोद।।धार जिले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा ठाकुर विरेंद्र सिंह देवड़ा को जिला तहसील मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष जिवन सिंह शेरपुर की सहमति से संभागीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जवरा जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह गोड़ तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कामदार कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत एवं गोकुल सिंह डोडिया विज्जु बना अज्जू बना एवं समस्त करणी सेना परिवार पदाधिकारी की अनुशंसा पर मीडिया प्रभारी के लिए नियुक्ति किए गये, बताया कि विरेंद्र सिंह देवड़ा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समाज व संगठन की गतिविधियों को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का अनुभव रखते हैं। नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

ठाकुर विरेंद्र सिंह देवड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, वह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। पत्रकारिता से जुड़े अपने अनुभव का उपयोग कर मैं संगठन की गतिविधियों, विचारधारा और समाज के उत्थान के संदेशों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ मीडिया तक पहुँचाऊँगा। संगठन की छवि को और मज़बूती देने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।” संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मीडिया प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।

82
1484 views

Comment