logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय में जे पी सेनानी सम्पूर्ण क्रांति बिहार के अध्यक्ष व शिक्षक नेता को किया गया सम्मानित!

आज शहीद सुखदेव सिंह सामान्य समिति कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संपूर्ण क्रांति मोर्चा पुण्यतिथि के अध्यक्ष व शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह को तरुण संस्कृतिक चेतना समिति के पदाधिकारी मंटू झा पत्रकार और आनंद जायसवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।

तेघड़ा में 07 सितंबर को राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित

अटल साहित्य कला सम्मान से सम्मानित होंगे कवि

बेगूसराय।तेघड़ा में 07 सितंबर 2025 रविवार को तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति, बेगूसराय के बैनर तले राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। गुरुवार को बेगूसराय स्थित शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के कार्यालय में शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल एवं सचिव मिन्टू कुमार झा, संरक्षक सीताराम शेरपुरी ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता होंगे। कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, रोहतास, मुंगेर, समस्तीपुर सहित सीमावर्ती जिले के कवि ने आने की सहमति प्रदान किया है। कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों को अटल साहित्य कला सम्मान एवं अशोक स्तंभ का मोमेंटो मिथिला पाग,शॉल से सम्मानित किया जायेगा। बैठक के उपरांत जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा बिहार के अध्यक्ष व शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर राजेन्द्र महतो, पंकज कुमार, कामेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।
रिपोर्ट 👉बिक्रम कुo सिंह
NEWS OF BEGUSARAI

84
236 views

Comment