logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुपरस्टार मोना सेन को छ्ग कला रत्न सम्मान से मंत्री के हाथो सम्मान किया गया


Hriday Prakash Anant, Janjgir-Champa, Chhattisgarh (CG)
29/08/2025 08:25 PM
सुश्री मोनासेन जी को "छ्ग कला रत्न "सम्मान से मंत्री के हाथो सम्मानित किया गया,


सुश्री मोना सेन जी को" छत्तीसगढ़ कला रत्न "से सम्मामित किया गया,

*सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी छत्तीसगढ़(कलाकार संगठन) के तत्वाधान में 26 अगस्त 2025 को प्रदेश स्तरीय"देवदास बंजारे के सुरता एवं कलाकार सम्मान सम्मेलन "का आयोजन कलाकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ हृदय प्रकाश अनंत के सौजन्य से संस्कृतिविभाग छ्ग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम,बाराडेरा धाम (तुलसी ) रायपुर में किया गया था,मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छ. ग. शासन जी रहें, उक्त कार्यक्रम मे छ्ग के मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री, सुपरस्टार सु श्री मोना सेन के आजीवन विशिष्ट योगदान एवं उनकी बड़ी उपलब्धि के लिये,"छ्ग कला रत्न "सम्मान से उपस्थित मंत्री के हाथो सम्मानित किया गया,, विदित हो कि माननीया मोना सेन जी छ्ग केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा ) प्राप्त हैँ, छ्ग लोकसांस्कृति के आई कॉन के रूप मे देखें जाते हैँ, अपनी कला यात्रा के साथ साथ समाज सेवा और राजनीती मे भी बड़ा मुकाम हासिल किया हैँ,, देवदास बंजारे के सुरता कार्यक्रम मे सभी कलाकारों ने संगीत मय श्रद्धांजलि दिया अर्पित कर नमन किया,,
*उक्त कार्यक्रम कि अध्यक्षता नारायण कुर्रे, अध्यक्ष मेला समिति,विशिष्ट अतिथि नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर,, एल एल कोशले अध्यक्ष प्रगतिशील छ्ग सतनामी समाज, भूषण जांगड़े पूर्व राजयसभा सांसद, सहीत अनेको गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहें,, कलाकारों को देखने सुनने क्षेत्र की जनता भारी संख्या मे उपस्थित रहें, मोना सेन जी को सम्मानित किये जान से कलाकार साथियों ने प्रसन्न्नता व्यक्त किया हैँ.




217
53672 views

Comment