logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन, राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन संपन्न

बीकानेर। इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन बीकानेर में 29 व 30 अगस्त को सम्पन्न हुआ। गणेशम रिसोर्ट में सम्पन हुए इस समारोह में राजस्थान के विभिन्न स्थानों से तकरीब 300 प्रतिनिधियोँ ने सहभागिता की। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान सुमित कुमार और आयकर आयुक्त (मुख्यालय), जयपुर शैलेन्द्र शर्मा थे। दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान जवलंत मुद्दों और पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों से जुड़े मसलों पर गहन चिंतन हुआ तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श भी हुआ।
समारोह के दौरान आगामी 2 वर्षों हेतु नयी कार्यकारिणी के चुनाव भी सम्पन्न हुए। कॉमरेड राजेन्द्र मीना अध्यक्ष एवं कॉमरेड सियाराम स्वामी महासचिव निर्वाचित हुए। जोधपुर प्रभार के लिये हुए चुनावों में बीकानेर के नारायण बच्छ संगठन सचिव तथा अंकुश बिश्नोई संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने गए। बीकानेर के सचिव विकेश कड़वासरा ने बताया कि बीकानेर के सदस्यों द्वारा इस अधिवेशन के लिए विगत दो महीनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

84
5845 views

Comment