logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीनमाल रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना में मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर विकास कार्य प्रगति पर
18.18 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प हो रहा मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशन, 91 प्रतिशत अधिक पूरा

जोधपुर, 30, अगस्त। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के कार्य तीव्र गति से जारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 18.18 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित भीनमाल स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन भवन के अंतर्गत प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, वीआईपी कक्ष, स्टेशन सुपरवाइज़र कक्ष, पार्सल कार्यालय एवं शौचालयों में पेंटिंग एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही डॉरमेट्री-1 एवं 2, शौचालय, स्टेशन भवन तथा गेट संख्या 1 एवं 2 पर पत्थर उन्नयन का कार्य भी जारी है।

*प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया*

उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर कोटा स्टोन बिछाने एवं फ्लोरिंग पर सीसी कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तथा स्टेशन परिसर की चारदीवारी पर पत्थर की कॉपिंग और पेंटिंग का कार्य भी निरंतर जारी है। इसके साथ ही स्टेशन बिल्डिंग का लगभग 91 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे इन कार्यों से यात्रियों को अधिक सुविधा, आधुनिक वातावरण एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे द्वारा इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

*मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर 18.18 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जा रहे है*
1.भू –परिदृश्य और अलग- अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।
2. ऑटो, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग।
3. यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश – कक्ष का प्रावधान।
4. महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग बेहतर प्रतीक्षा- कक्ष का प्रावधान।
5.नये अतिथि कक्ष (वीआईपी रूम) और स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान ।
6. स्टेशन भवन के आंतरिक भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
7. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
8. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।

120
588 views

Comment