
मिलाई के इंडियन कॉफी हाउस में एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन World Human Rights Council दद्वारा किया गया। इस अवसर पर कई पठाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और साथ ही सर्टिफिकेट और आई कार्ड वितरण भी सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मानव अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आज के वर्तमान समय में मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्द्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक पहुँच सुनिश्चित करना है। मानव अधिकारों का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को समानता, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीविका का अधिकार देना है।
World Human Rights Council एक समर्पित संस्था है जो मानव अधिकारों के उल्लंघन को रोकने, जागरुकता फैलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम करती है। इस संस्था के छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष कुलवंत सिंह, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, तथा राज्य उपाध्यक्ष डॉ. मूलचंद जैन के नेतृत्व में यह कार्य निरंतर प्रभावी ढंग से जारी है। के अरुणा , रूप राज साहू , शंकर वर्मा , भीखम चंद्राकर,इशू हरलाल, भारत छुरिया , प्रदीप कुमार और मेंबर का सहयोग था इस प्रोग्राम को अच्छा बनाया पूरे टीम से प्रोग्राम अच्छी तरह से अपना टाइम दिया