logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इटावा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प:पथराव के मामले में 17 लोग हिरासत में, 8 नामजद और 20 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में FIR

इटावा में नगर पालिका चौराहा पर बीते सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव प्रकरण ने पूरे जिले का माहौल गरमा दिया है। घटना के बाद से दोनों दलों में तनातनी बढ़ गई है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित समेत 9 पदाधिकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

मामला उस समय भड़का जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर नारेबाजी की। जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कांग्रेस की ओर से पथराव शुरू हुआ। जिसमें भाजपा विधायक सरिता भदौरिया पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।

74
546 views

Comment