logo

राजद सिर्फ एक पार्टी नहीं आंदोलन है जो सभी जाति धर्म के प्रतिनिधित्व पर विश्वाश रखती है- सुनील साहू। महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चुनी गई साव्या सिंह और मनीषा कुमारी महासचिव। डॉ आशीष वर्णवाल, जमील अख्तर, चंचल सिंह 'राजेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता।

झारखंड दुमका। जिला राष्ट्रीय जनता दल की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद नेता सह तेली साहू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सिर्फ एक पार्टी नहीं आंदोलन है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कभी सामाजिक न्याय के साथ समझौता नहीं किया है इसके लिए उन्हें जेल की यातना सहनी पड़ी, कई तरह के आरोपों में फंसा कर झुकाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कभी सांप्रदायिक शक्तियों के सामने घुटने नहीं टेके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजद ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पिछड़ा वर्ग को हक एवं अधिकार दिलाने के लिए राजद कृत संकल्पित है। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का सबसे अधिक शोषण भाजपा के शासनकाल में हो रहा है और अभी भी पिछड़ा वर्ग के लोग ही भाजपा का सबसे बड़ा वोटर बने हुए हैं। पिछड़ा वर्ग को जागरूक करने के लिए और सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करने के लिए प्रत्येक जिलों का दौरा कर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के सपनों को साकार करना है। अभी तक हुए 16 जिला का दौरा कर चुके हैं। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है और मनुवादी विचारधारा के मानने वाले लोग देश में हिंदू और मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है।
मौके पर भाजपा के नेता मो जमील अख्तर सहित डॉ आशीष कुमार बर्णवाल, अविनाश कुमार सिंह 'चंचल', राजेन्द्र गुप्ता, साव्या सिंह, मनीषा कुमारी, स्वेच्छा कुमारी, शिखा कुमारी, संगीता कुमारी मोना शर्मा शालिनी कुमारी रितिका कुमारी, नीरज कुमार साह, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, राजा यादव, अमित वर्मा, रोहित कुमार, अभिषेक त्रिवेदी, शिवम दास, मुकेश कुमार साह, मंटू कुमार, रवि शर्मा समेत दर्जन लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि सुनील साहू एवं जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र यादव ने सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक में सर्वसम्मति से साव्या सिंह को राजद के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और मनीषा कुमारी को जिला महासचिव चुने जाने की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र ने किया। उन्होंने बताया कि इसकी विधिवत घोषणा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश के द्वारा किया जाना है।
बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा व जयकांत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद पंडित, पानेशल टुडू, ललित यादव, उपेंद्रनाथ मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, संतोष मंडल, सुबोध यादव, युवा नेता उमेश ठाकुर, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतिश महतो, गोपीकादर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार पंडित, अजीत यादव, अमरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार मिश्र, रोहित कुमार, जुलकर अंसारी, अनिल पंडित, हराधन पंडित, लाल बिहारी भंडारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

59
2193 views