logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यू बरौंधा की पुलिया टूटने से हजारों लोगों का आवागमन हुआ बन्द l

विगत दिनों व्यवहारी में भारी बारिश होने से वार्ड क्रमांक 9 न्यू बरौंधा के लोगों का पुल टूट जाने से आवागमन अस्त व्यस्त हो गया स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे हैं बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है हालांकि पुल के दोनों साइड मुख मार्ग पर बेरीकेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है
फिर भी स्थानीय लोग जान की परवाह ना करते हुए पुल को पार कर रहे हैं बता दें इस पुलिया का निर्माण वर्ष 2003 में कराया गया था लेकिन रखरखाव और मरम्मत कार्य न कराए जाने की वजह से विगत रात्रि भारी बारिश होने की वजह से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी सूचना नगर पालिका व्यवहारी एवं प्रशासन को दे दी गई है पर शायद प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा में लीन है l
आज वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र सिंह एवं स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए
और अभी जब तक पुलिया का निर्माण नहीं होता तो स्थानी लोगों को कोई वैकल्पिक रास्ता दिया जाए जिससे आम जानमानस का आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके ये घटना नगरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 न्यू बरौंधा क्षेत्र की है l
बाणसागर डूब प्रभावित परिवारों के विस्थापन के तहत बसाई गई आबादी आज हजारों में है और पुलिया टूटने से आज हजारों लोग प्रभावित हुए हैं

56
1382 views

Comment