logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां जगदम्बा क्लब विष्णु नगर आरा की टीम ने दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू की

जिला मुख्यालय आरा में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। नगर के विभिन्न स्थानों व चौक चौराहों पर पंडालों के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गा पूजा के समय एक से एक भव्य और सुंदर पंडाल तैयार किए जाते हैं। पंडाल प्रतिस्पर्धा में विष्णु नगर आरा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां जगदम्बा क्लब की तरफ से पहली बार भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। टीम के सभी सदस्यों द्वारा कारीगरों के सहयोग से तेज गति से कार्य किया जा रहा है। मां जगदम्बा क्लब के सदस्यों ने बताया कि हमारे पंडाल का थीम मनसा देवी मंदिर का है। इसमें लगभग दस से बारह लाख का खर्चा आएगा। ज्ञात हो कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के समय दर्शनीय और विशेष प्रकार के पंडाल बनाए जाते हैं जिसमें करोड़ों खर्च होते हैं। समय परिवर्तन के साथ प्रतिस्पर्धा और महंगाई के दौर में पूजा पंडालों की लागत में वृद्धि होती गई। हालांकि भक्तों की आस्था से जुड़े हुए इस त्योहार से कई लोगों के रोजगार में भी काफी मदद मिलती है।

155
3499 views

Comment