logo

चास के दीपांजलि पैलेस में झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा करम जावा परब का भव्य आयोजन



चास, दिनांक __ :07/09/2025
झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा आज चास स्थित दीपांजलि पैलेस में झारखंडी परंपरा और लोक संस्कृति के प्रतीक पर्व करम जावा परब का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धनबाद सांसद माननीय ढूलू महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि करम पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह भाईचारा, सामाजिक एकजुटता और प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाला पर्व है।
पूरे कार्यक्रम में झारखंड की लोक धरोहर को सजीव करते हुए पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि करम जावा परब हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है।
आयोजक झारखण्ड सांस्कृतिक म़ंच के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम महतो द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री देवी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने करम देवता से समाज में सुख-समृद्धि, भाईचारा और शांति की कामना की।कार्यक्रम मे गरिमामयी उपस्थिति भाजपा नेत्री डा परिन्दा सिंह, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष श्री विनोद महतो, जिला परिषद चेयरमैन श्री मति सुनिता देवी, जमीन दाता श्री भागीरथ शर्मा, झारखण्ड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवनारायण प्रजापति, भाजपा सदस्य गोपाल साह, एवं हजारों महिलाओं सहित 15 जावा टीमों ने अपने कला को प्रदर्शित किया। एवं सभी प्रतिभागी पुरस्कार दिया गया।

94
3970 views