logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक बार फिर वन्य जीवों पर किया गया शर्म नाक हरकत जिसमे भालू व हिरण की मौत

महासमुन्द जिले के जंगलों में वन्यजीवों का खून फिर बहा!
जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जोरातराई, कक्ष क्रमांक 179 से जंगली जानवरों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
वन विभाग की टीम ने दबिश देकर मौके से 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ट्रैक्टर वाहन, जंगली सुवर और हिरण का मांस, भालू का शव और शिकार में उपयोग किए गए बिजली के तार बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिकारियों ने भालू, हिरण और जंगली सुवर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि एक ही सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा शिकार मामला महासमुंद जिले से सामने आया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने वन विभाग की गश्त और निगरानी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अगर इसी तरह शिकारियों का आतंक जारी रहा, तो जिले के जंगलों से वन्यजीवों का नामोनिशान मिट जाएगा।

304
2815 views

Comment