logo

एत्मादपुर विधानसभा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

एत्मादपुर। सदर तहसील के अंतर्गत आने वाली बस्तियों में बाढ़ से प्रभावित जनता को एत्मादपुर विधानसभा के यशस्वी विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई। राहत वितरण कार्यक्रम में सदर तहसील के उप जिलाधिकारी श्री सचिन राजपूत ने प्रशासनिक टीम के साथ सहयोग करते हुए सामग्री का वितरण कराया।
इस अवसर पर सदर तहसील प्रशासन, भारतीय जनता पार्टी सीता नगर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत सामग्री पाकर विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

8
585 views