logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राहुल–प्रियंका गांधी सेना के बढ़ते कदम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा कर रहे नेतृत्व


नई दिल्ली। राहुल प्रियंका गांधी सेना देशभर में लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है। कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह सेना सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा ने बताया कि सेना का मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी की आवाज़ को भारत की आवाज़ बनाना है। युवा वर्ग और समाज के विभिन्न तबकों को जोड़ते हुए संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है।

हजारों कार्यकर्ता देशभर में कांग्रेस के संदेश को घर-घर पहुँचाने में जुटे हैं और #RahulGandhiVoiceOfIndia अभियान के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

संगठन का दावा है कि आने वाले दिनों में यह सेना कांग्रेस पार्टी की मजबूती में अहम भूमिका निभाएगी।

60
1801 views

Comment