logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाँ सरदार ही चोर बन गया।

सूत्रों से प्राप्त खबर। ग्वालियर सिटी सेंटर स्थित यूनिको ग्लास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक प्रथमेश चौबे को उनकी कंपनी का जनरल मैनेजर रोहित कुमार ही चूना लगा गया। जनरल मैनेजर ने अलग-अलग व्यापारियों से 17 लाख रुपए लिए और फरार हो गया। यह रुपए व्यापारियों को कंपनी द्वारा भेजे गए माल के एवज में कंपनी के खाते में जमा होना था, जबकि जनरल मैनेजर ने यह पैसा अपने बैंक खाते में जमा करा लिया।

उसके भागने के बाद संचालक को पता लगा। तब उन्होंने यूनिवर्सिटी थाने पहुंचकर शिकायत की। इस मामले में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 17 लाख रुपए लेकर भागा मैनेजर अभी पकड़ा नहीं गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट में रहने वाले प्रथमेश चौबे यूनिको ग्लास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी व्यापारियों को ग्लास सप्लाई करती है। घर में ही प्रथमेश का दफ्तर भी है। कंपनी के काम को संभालने के लिए जनरल मैनेजर की आवश्यकता थी।

कांड के बाद गायब हो गया रोहित
इसके लिए प्रथमेश द्वारा बिहार के रोहताश के रहने वाले रोहित कुमार को अप्रैल माह में नौकरी पर रखा गया। रोहित कुमार ने उन सभी व्यापारियों से संपर्क किया, जिनसे भुगतान आना था। 17 लाख रुपए अलग-अलग व्यापारियों से अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा लिए। इसके बाद रोहित गायब हो गया।

उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। जब वह गायब मिला तो प्रथमेश ने व्यापारियों से भुगतान करने के लिए फोन लगाया। तब पता लगा कि पूरा भुगतान रोहित ने अपने बैंक खाते में ले लिया है। फिर प्रथमेश ने पुलिस में शिकायत की। शिकायती आवेदन पर से एफआइआर दर्ज की गई।

75
2034 views

Comment