logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर नागपुर बंदे भारत ट्रैन।

मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल से नागपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे का रतलाम मंडल इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अपग्रेड करने के साथ ही इसे अब आठ की जगह 16 कोच के साथ चलाने जा रहा है। रतलाम मंडल के एक वरिष्ठ ने बताया कि संभवत: अक्टूबर के पहले सप्ताह से 16 कोच के साथ इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन चलेगी।



दरअसल, इंदौर से भोपाल होकर नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में कोच बढ़ाने का निर्णय रेलवे बोर्ड की कमेटी ने लिया है। इस रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। अभी इंदौर से भोपाल होकर नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की है। इसमें कुल 530 सीटें हैं। इसमें 52 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास और शेष चेयर कार कोच में हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, रेलवे बोर्ड कमेटी ने पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन की ऑक्यूपेंसी (ट्रेन में कितनी सीटें भरी हुई हैं) और यात्रियों की मांग के संबंध में सभी जोन और मंडलों से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद देशभर में चल रही सात वंदे भारत ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसी के मद्देनजर इसी ट्रेन में भी कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

रतलाम मंडल के अधिकारियों का कहना है कि, इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच बढ़ाने के मामले में 16 रैक मिल चुके हैं। इन कोच का रखरखाव इंदौर रेलवे डिपो में जारी है। इंदौर-नागपुर वंदे भारत में कुल 90 फीसदी और कुछ सेक्शन में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। संभवत: अक्टूबर के पहले सप्ताह से 16 कोच के साथ इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।

89
1693 views

Comment