logo

दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है



डिंडोरी दिनांक 09/09/2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को घटाने के उद्देश्य से दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज दिनांक 10.09.2025 को शासकीय आई.टी.आई. कॉलेज डिण्डौरी में यातायात टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ तेज गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण घटित होती हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उसकी जान बचाने की अपील की।

इसके साथ ही यातायात प्रभारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं –

1. कैशलेस ट्रीटमेंट योजना: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अधिकतम ₹1.5 लाख तक का निशुल्क इलाज।
2. राहगीर योजना: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले नागरिक को ₹25,000 और प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जाता है।

3. हिट एंड रन योजना: अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर, यदि 30 दिनों तक वाहन का पता नहीं चलता है और पीड़ित की मृत्यु हो जाती है तो ₹2,00,000 एवं गंभीर चोट की स्थिति में ₹50,000 की सहायता राशि उपलब्ध करायी जाती है।

कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापकगण, यातायात स्टाफ तथा लगभग 100 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी से आग्रह किया गया कि वे सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें और दुर्घटनाओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

*सड़क सुरक्षा – हम सबकी जिम्मेदारी।*

48
833 views