सेवा समर्पण पखवाड़ा कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह
खीरी, प्रयागराज।
B.H.O. पब्लिक स्कूल खीरी में सेवा समर्पण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री प्रकाश चंद्र शुक्ल रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लेडियारी पूर्व प्रताप पटेल ने की। संचालन मनोज पाण्डेय द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और मृतकों के नाम हटाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस अवसर पर विजयकांत तिवारी, श्यामबाबू केशरी, विष्णु दत्त शुक्ल, शक्ति केंद्र प्रमुख दिलीप शुक्ला, शिव स्वरूप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम सेवा, संगठन और समाज के प्रति भाजपा के समर्पण का प्रतीक रहा।