logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव चौकी नंबर दो मे (उप स्वास्थ्य केंद्र) का बिल्डिंग निर्माणकार्य तेजी पर।

कोसली विधानसभा के गांव चौकी नंबर दो में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) के बिल्डिंग निर्माणकार्य पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव ने कोसली विधायक अनिल यादव का पुष्प भेंट कर जताया आभार। जाटूसाना खंड के गांव चौकी नंबर दो में आयुष्मान आरोग्य मंदिर(उप स्वास्थ्य केंद्र) की बिल्डिंग निर्माण कार्य तेजी पर है। जिसका 1 साल पूर्व 2024 मे 55.50 लाख का बजट मंजूर होने के उपरांत भी बिल्डिंग निर्माण का कार्य पेंडिंग था। इस बिल्डिंग निर्माण कार्य को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव समाजसेवी व जिला समर्पण संयोजक रेवाड़ी व पंचायत चौकी नंबर दो 2022 के बाद लगातार इस बिल्डिंग निर्माण के कार्य को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। लंबा संघर्ष व अनेक विभागों के चक्कर लगाने के उपरांत आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। इस बिल्डिंग निर्माण के कार्य को लेकर सभी ग्रामीणों में खुशी की लहर है इसके लिए सभी ग्रामवासी व सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव चौकी नंबर दो, जनप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, कोसली विधायक अनिल यादव, पूर्व सीएमओ स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी सुरेंद्र यादव व बिल्डिंग निर्माण अधिकारी नवल सिंह स्वास्थ्य विभाग, पूर्व कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, पूर्व पार्षद अमित यादव कोसली विधानसभा संयोजक, लोक निर्माण विभाग अधिकारी सतेंद्र श्योराण व दैनिक जागरण रेवाड़ी का तहसील से धन्यवाद करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव ने कोसली विधायक अनिल यादव को पुष्प भेंट कर सब हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए आभार जताया व भविष्य में चौकी नंबर दो के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए निवेदन किया। इस बिल्डिंग निर्माण कार्य से जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी वहीं आसपास के गांव नांगल व कुमरोधा गांव के हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा वहीं इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर होगी। सभी ग्रामवासी पुनः ऑल इंडिया न्यूज़ संगठन रेवाड़ी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस जनहित कार्य के लिए हमारा सहयोग किया ।

69
2496 views

Comment