logo

दिन उत्सव के रूप में मनाना चाहिए- त्रिलोकी नाथ पराशर


मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मनाया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव
हांसी हरियाणा सिसाय पुल स्थित शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन स्थली तीर्थ स्थान मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कथा स्थल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर में पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 17 सितंबर को हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी। चौथे दिन कथा वक्ता पंडित त्रिलोकीनाथ पराशर ने कहा कि हमें हर दिन उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 84 लाख योनियां भुगतने के पश्चात मानव देह की प्राप्ति होती है। इसलिए इस देह को उपयोग व्यर्थ कामों में ना करके जनकल्याण व ईश्वर भक्ति में समर्पित कर दें। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु कृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान नंद बाबा व टोकरे वाले कन्हैया की झांकी दिखाई गई। जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। इस अवसर पर मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा की संचालिका साक्षी बावा ने बधाई गायन किया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जन्म लियो कान्हा ने जैसे भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। इस दौरान बक्शीलाल ठकराल, जगदीश सैनी, सुनील तागरा, संजय खुराना, पंडित गौतम उपाध्याय सहित अन्य कई श्रद्दालुगण उपस्थित रहे।

3
156 views