logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम.पी.पी.एस.सी. में चयनित होने पर कु. सुरभि सुरकेल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर

*एम.पी.पी.एस.सी. में चयनित होने पर कु. सुरभि सुरकेल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर हौसला अफजाई करते हुये दी बधाई*

एम.पी.पी.एस.सी. में चयनित होने पर आज दिनॉक 15-9-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी की उपस्थिति में कु. सुरभि सुरकेल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुये जबलपुर पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से शुभकामना दी गयी तथा हौसला अफजाई करते हुये म.पी.पी.एस.सी. परीक्षा में शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने आपको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है। यह सफलता आपके एवं आपके परिवार के अटूट समर्पण और अथक प्रयास का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि एम.पी.पी.एस.सी. 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में जबलपुर निवासी कु. सुरभि सुरकेल ने 33वॉ रैंक प्राप्त करते हुये सहायक संचालक (वित्त विभाग) का पद प्राप्त किया है।

कु. सुरभि के पिता विनोद सुरकेल थाना हनुमानताल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। कु. सुरभि ने स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय खमरिया से तथा स्नातक की पढाई सेन्ट एलायशिस कालेज से की तथा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करते हुये एम.पी.पी.एस.सी. 2024 परीक्षा में उतीर्ण होकर सहायक संचालक (वित्त विभाग) का पद प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

79
1135 views

Comment