श्री गुरु आश्रम रामविचार वाटिका छोटाबांस रादौर में नेत्र जांच कैंप लगाया गया
सुशील कुमार (AIMA MEDIA)
जन जन की आवाज
श्री गुरु आश्रम राम विचार वाटिका स्वामी आत्मारामानंद चैरिटेबल ट्रस्ट आंखों के अस्पताल की ओर से श्री रामविचार वाटिका छोटाबांस में आंखों की जांच के लिए पहला शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ श्रीराम विचार वाटिका के प्रमुख महंत स्वामी उदयात्मानंद जी महाराज ने किया, जिसमें अस्पताल की ओर से विजय कुमार ने शिविर में आए 70 लोगों की आंखों की जांच की। वहीं 22 मरीजों को चश्मे व दवाइयां वितरित की गई। 8 मरीजों को मोतिया बिंद के ऑपरेशन के लिए कहा गया। श्री राम विचार वाटिका के महंत स्वामी उदयात्मानंद जी महाराज ने कहा कि संस्था की ओर से चलाए जा रहे आंखों के अस्पताल में लोगों को बहुत कम दाम पर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य रादौर क्षेत्र में लोगों को आंखों की बीमारियों को लेकर बेहतर इलाज करवाना है