logo

इनोवा - बाइक के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत।

इनोवा - बाइक के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत।
सिल्ली : सिल्ली बंता मुख्य मार्ग पर भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक समीर महतो छोटा मुरी में अपने मामा के घर पर रहता था। वह मूल रूप से झालदा थानांतर्गत मधुपुर गांव का निवासी तथा महेश्वर महतो का पुत्र बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि समीर तथा उसका मित्र राजा महतो बाइक से कहीं जा रहा था तभी सिल्ली बंता मुख्य सड़क पर टुटकी पंचायत भवन के पास बाइक की एक इनोवा कार ( JH 05Y - 7100 ) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एवं बाइक दोनों के परचखे उड़ गए। घायल राजा महतो ( 19 वर्षीय ) पिता जनत महतो टुटकी नवाडीह निवासी है। जिसका सिल्ली प्राथमिक उपचार केन्द्र में इलाज किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। दुर्घटना में समीर महतो की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना बृहस्पतिवार को शाम लगभग 5 बजे घटित हुई।

1
0 views