logo

"विकासखण्ड द्वारीखाल की बैठक सम्पन्न, नोडल अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी"

द्वारीखाल से जयमल चंद्रा की रिपोर्ट
विकासखण्ड द्वारीखाल के ब्लॉक सभागार में आज क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी साझा की और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैठक की शुरुआत विभागवार चर्चा से हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पी.एम. श्री योजना अन्तर्गत रा.आ.प्रा.वि. बमोली चयनित किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय से विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, अटल उत्कृष्ट इण्टर कॉलेज चैलूसैण एवं देवीखेत सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

जल संस्थान की चर्चा में सहायक अभियन्ता देवेश पचैरी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 36 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत हिलोगी में पेयजल संकट को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आर्यन सैनी ने जानकारी दी कि 24 सितम्बर 2025 को विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें विकलांग प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे।

कृषि विभाग के अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने किसानों के हित में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग से सहायक विकास अधिकारी कमल सैनी ने विभागीय योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पशुपालन विभाग से डॉ. उमेश सिंह ने पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की चर्चा की। खाद्य पूर्ति विभाग से भूपेन्द्र सिंह तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से गीता सलानी ने अपने-अपने विभाग की जानकारियां साझा कीं। जिला उद्योग केन्द्र से सलोनी नेगी ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रमुख बीना राणा ने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण कर इसकी सूचना सम्बन्धित जनप्रतिनिधि एवं कार्यालय को भी प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें।

खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट ने ग्राम्य विकास विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल सैनी ने बैठक में विकासखण्ड स्तरीय छह समितियों का गठन किए जाने की जानकारी दी।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उपप्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, अर्जुन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लतीफन बेगम, कुसुम देवी, वीरेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, चन्द्रमोहन, मनीषा, उषा बडोला, कुलदीप नेगी, जितेन्द्र सिंह, राजन, रोबिन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, प्रधान विनीता भण्डारी, सपना देवी,आशीष बिष्ट, विजेंद्र सिंह, किशोरी लाल, हेमलता देवी, हर्षदेव नैथानी, राजेश जोशी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,शतीश चंद्र शर्मा विकास चौधरी विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी टीकाराम कौठियाल ने किया।

318
16808 views