*शोक समाचार*
*शोक समाचार*
*गहरा दुखद समाचार यह है कि प्राथमिक विद्यालय नौगवां, ब्लॉक महेवा में कार्यरत शिक्षामित्र श्रीमती माधुरी देवी का शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया।*
बीते कुछ दिनों से वे बुखार से पीड़ित थीं और उपचार हेतु मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन का समाचार सुनते ही शिक्षकों सहित समस्त क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति