
अंतिम पंक्ति के महिलाओं को सामाजिक न्याय की मुख्य धारा में लाना ही राजद का मुख्य उद्देश्य - रश्मि प्रकाश।
दुमका। राष्ट्रीय जनता दल जिला दुमका की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता में शनिवार को परिसदन भवन में आयोजित किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रश्मि प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं में राजद की मजबूत पकड़ है। उन सभी को सक्रिय करके राजद के संगठन मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए प्रत्येक जिला का दौरा कर बस्तु स्थिति से अवगत हो रहे हैं। अगली बार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रास रुट पर संगठन मजबूत किया जाएगा। अभी वह संताल परगना के दौरे पर आई हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता तेजस्वी यादव ने गरीब महिलाओं एवं नौकरी पेशा महिलाओं के लिए कई अविस्मरणीय कार्य किए हैं। समाज के अंतिम पंक्ति की महिलाओं को सामाजिक न्याय की मुख्य धारा में लाना ही राजद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को गाँव गाँव जाकर जरूरत मंद महिलाओं की समस्या को दूर करने की बात कही। मोके पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, जितेश कुमार दास, जमील अख्तर, पानेशल टुडू, महिला नेत्री साव्या सिंह, मनीषा कुमारी, दिनेश कुमार मिश्रा, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद भंडारी, जेनी स्टेनशील टुडू, सिमरन कुमारी, जूली किरण मुर्मू, हैना सोरेन, अलीशा सोरेन, पुष्पलता बास्की, स्वेच्छा तपस्वी, देवोलीना तपस्वी, शिवकुमार शर्मा, हाबु यादव, मो सोहेल, मो अली, अमित कुमार वर्मा, सुमेश मरांडी, लाल बिहारी भंडारी, एलिसा मुर्मू, अनीशा मरांडी, तबाही सोरेन, एलिस किस्कु सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।