logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रांतीय रक्तदान महायज्ञ में युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार कौशाम्बी के परिजनों ने रक्तदान कर महायज्ञ में की आहुतियां समर्पित।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार है दुनिया का सबसे आदर्श आध्यात्मिक परिवार।

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक परम् पूज्य गुरुदेव युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना व अखंड दीपक प्राकट्य शांतिकुंज एवं संरक्षिका परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की 99वीं जयंती से जन्म शताब्दी 2026 में तीनों शताब्दियों के संगम प्रकटीकरण को लेकर वैश्विक स्तर पर अनेक अभियान से पृथ्वी पर स्वर्ग का अवतरण एवं मनुष्य में देवत्व का उदय जैसे उद्देश्य को लेकर नए युग निर्माण योजना में आगे बढ़ रहा है गायत्री परिवार।

प्रांतीय रक्तदान महायज्ञ अभियान में गायत्री परिवार कौशाम्बी ने किया रक्तदान।

कौशांबी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की 99वीं जयंती के अवसर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रांतीय रक्तदान महायज्ञ का आयोजन 21सितंबर रविवार को ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी में किया गया। रक्तदान महायज्ञ का उद्घाटन संयुक्त रूप में मेडिकल कॉलेज कौशांबी के प्राचार्य हरिओम कुमार सिंह सीएमएस कौशाम्बी डॉ. सुनील कुमार शुक्ला एवं परिजनों के द्वारा देवपूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुआ।

इस दौरान प्राचार्य हरिओम कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि गायत्री परिवार के प्रत्येक कार्य समाज में सच्ची प्रेरणा स्थापित करती हैं जिससे हम सभी प्रेरित होकर ऐसे आयोजन के साक्षी बन पाते हैं वहीं सीएमएस सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि गायत्री परिवार एक वैश्विक आदर्श संस्था के रूप नए युग के निर्माण का कार्य करते हुए रक्तदान महायज्ञ का एक साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजन कर मानव सेवा की मिशाल प्रस्तुत किया है। इस महायज्ञ में 21परिजनों ने रक्तदान किया। युवा प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पूरे विश्व में परम् वंदनीया माता जी की जन्म शती शांतिकुंज अखंड दीपक एवं परम् पूज्य गुरुदेव के साधना की शताब्दी को लेकर ऐसे कार्यक्रम की शुरुआत 20 सितंबर के प्रदेशव्यापी अखंड जप से हो चुकी है। जिसमें प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ व नारी उत्कर्ष अभियान के द्वारा प्रदेश में एक करोड़ देव परिवार का निर्माण का लक्ष्य रखा गया जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इस रक्तदान महायज्ञ की कुशल संचालन ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रवि सिंह एवं डॉ नंदिनी राघव की देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महायज्ञ में भाग लेने वाले परिजनों में युवामंडल संचालिका कु. निधि, कु.आयुषी जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, राम सनेही श्रीवास्तव, शिव अवतार, वीरेंद्र जायसवाल, शिवम् केशरवानी, उमेश निषाद, संतोष केशरवानी, लवकुश निषाद, अजीत कुशवाहा, विनोद कुमार, अजय जायसवाल, सूरज कुशवाहा, विवेक, शिखर कुमार, प्रियांशू जायसवाल, डॉ ज्ञानेश्वर, दीपेंद्र सहित करारी संयोजक सुरेश जायसवाल, पूनम अग्रहरि, राकेश अग्रहरि आदि लोग सम्मिलित हुए।

94
1026 views

Comment