logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवरात्रि पर लुकवासा गांधी नगर वार्ड क्रमांक 14 में माता का आगमन, भक्तिमय माहौल



नवरात्रि पर लुकवासा गांधी नगर वार्ड क्रमांक 14 में माता का आगमन, भक्तिमय माहौल

शिवपुरी - लुकवासा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही
, लुकवासा के गांधी नगर, वार्ड क्रमांक 14 में माता रानी का आगमन हुआ है।
, यहाँ का माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया है।

नवरात्रि के पहले दिन से ही माँ दुर्गा के स्वागत में जुट गए थे। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा को विधि-विधान के साथ माता को विराजमान किया गया।
इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और भक्तों ने माता की जय-जयकार करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शेर पर सवार होकर आई माता
शेर पर सवार होना शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि मां दुर्गा, जो शेर पर सवार हैं, अपनी अपार शक्ति से भक्तों की रक्षा करती हैं और सभी बुराइयों का नाश करती हैं।

भक्ति की बयार में डूबा वार्ड
पूरे वार्ड को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
माता के भजन गाकर भक्ति में लीन हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

यह धार्मिक अनुष्ठान अगले नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। दशमी के दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा, जिसके साथ ही यह पर्व संपन्न होगा।
"जय माता दी "

68
549 views

Comment