हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेदरी मे नवरात्रि पर घटस्थापना के साथ में माता की मूर्ति की हुई स्थापना
रिपोर्टर पुष्कर धाकड़
उज्जैन खाचरौद | शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। शक्ति की उपासना के इस महापर्व के पहले दिन,सेदरी में जय अंबे नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा शुभ मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से घटस्थापना की गई, जिसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गईं। इस वर्ष, मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं, जिसे सुख, समृद्धि और धन का शुभ संकेत माना जाता हैं |
यह महापर्व अगले दस दिनों तक जारी रहेगा, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवमी के दिन समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा और दसवें दिन, यानी विजयादशमी को, मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।