logo

साईं बाबा मित्र मंडल में शुरू भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव

पुणे (पिंपरी-चिंचवड़) : साईं बाबा मित्र मंडल, निगड़ी भक्ति शक्ति (स्थापना वर्ष - 1995) की ओर से इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष जॉकी सबस्टिन, उपाध्यक्ष सूरज पंद्री, कार्याध्यक्ष रोहित आठवण, खजिनदार निलेश धोत्रे और सचिव प्रतीक सातपुते के नेतृत्व में मंडल हर साल की तरह समाज में उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम प्रस्तुत करेगा।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए विशेष पैठणी खेल, बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं तथा युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंडल की ओर से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

मंडल ने घोषणा की है कि दशहरे के दिन महाअन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक भाग लेंगे।

मंडल के आधारस्तंभ, पिंपरी चिंचवड़ मनसे अध्यक्ष नगरसेवक सचिन भाऊ चिखले ने कहा कि “साईं बाबा मित्र मंडल समाज में भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य लगातार कर रहा है और आने वाले समय में भी यह परंपरा ऐसे ही जारी रहेगी।”

इस वर्ष की दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए आस्था, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का बड़ा केंद्र मानी जा रही है।

18
597 views