logo

वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े,सड़क पर किया नग्न प्रदर्शन

वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े,सड़क पर किया नग्न प्रदर्शन
नगर पंचायत मानिकपुर में
दुकानों से वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए।झड़प के बाद दोनों पक्ष सड़क पर नग्न प्रदर्शन करने लगे। लगभग डेढ़ घंटे तक तांडव मचाया तथा मानिकपुर गोतनी सड़क को आवागमन के लिए बाधित कर दिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक व असहाय बनी रही। प्रयागराज से किन्नर समाज की मुखिया के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।उसने दोनों पक्षों को समझने का प्रयाय किया फिर भी नहीं तब पुलिस दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने ले गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र नगर की वृद्ध किन्नर अनारकली की मृत्यु के पश्चात क्षेत्र में किन्नर अनार कली के दत्तक पुत्र पप्पू का एक गुट का दूसरा पनिगौं निवासिनी किन्नर रेखा देवी का गुट अलग-अलग सक्रिय हो गए। दोनों गुट मानिकपुर को अपना अधिकार क्षेत्र मानते है ।इसी कारण दोनों गुटों में अक्सर टकराहट होती रहती है। मंगलवार को पनिगौं से आई रेखा देवी अपने गुट के साथ मानिकपुर नगर के सभागंज चौराहे के पास दुकानों से वसूली करने लगीं। जानकारी पर पहुंची अनारकली गुट के किन्नरों ने वसूली का विरोध किया कि हमारे क्षेत्र में वसूली नहीं कर सकती। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गली- गलौज करते हुए झड़प होने लगी। जानकारी पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने किन्नरों का उग्र रूप देखकर बेबस व असहाय हो गई। दोनों पक्ष के किन्नर ताली बजाते हुए शरीर का पूरा कपड़ा उतार कर बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए नग्न प्रदर्शन करने लगे। किन्नरों का घिनौना रूप देखकर वहां खड़े लोग शरमा कर खिसकने लगे। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण जब अपने दल बल के साथ पहुंचे तो किन्नरों ने और उग्र रूप धारण कर लिया। किन्नरों का यह तांडव डेड घंटे तक अनवरत जारी रहा, पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। गोतनी रोड़ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। प्रयागराज से किन्नर समाज की मुखिया मुस्कान नंद गिरी के पहुंचने पर पहले तो उसने भी खूब ताली बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उसके बाद बातचीत के लिए पुलिस दोनों गुटों को लेकर थाना चली गई।

21
15967 views