मुख्यालय डिंडोरी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर की गई कार्रवाई
डिंडोरी में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) की ब्रिकी नहीं होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान के थोक विक्रेताओं के भी चालान होंगे। उनके गोदाम सील किए जाएंगे। शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण भी नहीं हो सकेगा। हालांकि थोक विक्रेताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कई प्रतिष्ठ दुकानों कार्रवाई भी की गई है। _सैयद इसाक अली लाइव इंडिया न्यूज़ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश_