logo

जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाए - कलेक्टर श्रीमती यादव


जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाए - कलेक्टर श्रीमती यादव


*राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन*

आगर-मालवा, 24 सितंबर। कृषकों को प्रेरित कर जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाएं, प्राकृतिक खेती अपनाना न सिर्फ मानव स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मृदा की उर्वरशक्ति बनाएं रखने के लिएभी जरूरी है। यह बात कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र आगर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कृषकों से कही। कलेक्टर ने किसानों द्वारा सीखे गए प्राकृतिक खेती के तरीकों को स्वयं अमल कर, अन्य किसानों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने किसानों को मौसम का अनुमान लगाने और खेतों में फसलों की योजना बनाने के बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी का उपयोग के बारे में बताया। जिले में आलू आधारित उद्योग को बढ़ावा देने और आलू की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक कृषि, संभाग उज्जैन श्री आलोक मीणा ने किसानों को विभागीय योजनाओं और नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक और प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. ए.के. दीक्षित ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया और बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, अग्नीस्त्र, दसपर्णी अर्क और अन्य तकनीकी के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में शामिल हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत और डॉ. मनीष सचान ने भी किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और रबी फसल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
उप संचालक श्री विजय चौरसिया द्वारा प्रशिक्षण के दौरान "कम लागत ज्यादा उपज, सही है प्राकृतिक खेती का सबक" स्लोगन के साथ प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए कृषकों से कहा कि प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण में जो सिखा है वह हर गांव-गांव जाकर प्राकृतिक खेती अपनाने एवं प्राकृतिक खेती करने के तकनीक को किसानों तक पहुंचाना हैं। इसके श्री चौरसिया द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अन्तर्गत अन्य जानकारी किसानों को दी गई ।
प्रशिक्षण में सम्मिलित वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, डॉ. मनीष सचान, द्वारा उपस्थित किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं रबी फसल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों सांझा की गई। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राहुल बामनिया सूचना सहायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री मुकेश कुमार चन्द्रपुरी तकनीकी सहायक, श्री मेहरबान सिंह यादव ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक, श्री जीवन राठौर कृषि विस्तार अधिकारी, श्री अनिल रंगोट, श्री दिनेश दांगी, श्री राजेश दाउ, श्री राजेश डामोर, अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम का आभार श्री मेहरबान सिंह यादव द्वारा किया गया ।

49
2405 views