सिविल लाइंस स्थित होटल ए.एस. कॉन्टिनेंटल में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया .....
आज 24 सितंबर 2025 नवरात्रि के तृतीय दिवस पर एंजेल लायंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अंजना शुक्ला के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित होटल ए.एस. कॉन्टिनेंटल में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की गणमान्य महिलाओं एवं क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्रि के उल्लास को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी नृत्यकला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में डांडिया क्वीन का खिताब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, NHRCCB तथा वर्तमान आधुनिक समाचार की प्रदेश सचिव श्रीमती श्वेता साहू को प्रदान किया गया। इस सम्मान से वातावरण और भी उल्लासमय हो उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी ने क्लब की अध्यक्ष अंजना शुक्ला एवं उनकी टीम को बधाई दी। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया।