logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौ सदन के जिम्मेदार मौन और कर्मचारी करहे मौज गाय सड़ती रही बीमार पड़ती रही चारा सड़ता रहा परिसर में पानी भरा रहा कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा में स्थित गौ सदन की स्थिति चिंताजनक पाई गई। गुरुवार सुबह 10 बजे गौ रक्षक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ सदन का निरीक्षण किया। तो पाया कि वहां गाय का सड़ा हुआ शव मिला, जिस को कौवे नोच-नोच कर खा रहे थे।
गौ सदन में दो गायों का हालत बहुत ही गम्भीर हाल में पायागया। इनका कोई इलाज नहीं हो रहा था। परिसर में घुटने तक पानी भरा रहा। बाड़े में चारा सड़ा हुआ पाया गया।और गोबर चारों तरफ फैला हुआ था। कार्यकर्ताओं को परिसर में गायों के कंकाल भी मिले ।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये सब देखने से पता चल रहा हैं कि गौ सदन में कितने लापरवाही से गायों का सेवा और उनका देख भाल किया जाता है । गौ सेवा के लिए नियुक्त कर्मियों ने चारे और अन्य सामग्रियों का निजी इस्तेमाल किया है। कार्यकर्ताओं कहना है कि यहां कर्मचारी काम करने नहीं केवल वेतन लेने आते है। ऐसा प्रतीत होता है। मामले की सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह और बीडीओ मिठौरा राहुल सागर मौके पर पहुंचे।
बजरंग दल से शत्रुध्न कसौधन, आलोक तिवारी और गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही बीमार गायों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने की बात कही।

94
13736 views

Comment