logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. लोहिया महिला महाविद्यालय में को मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अयोध्या के डॉ. लोहिया महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें हिंसा व शोषण मुक्त वातावरण प्रदान करना है।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री त्रिपाठी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रयास कर रही है, जिससे छात्राएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

महिला उपनिरीक्षक सोनाली गुप्ता ने छात्राओं को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और सुकन्या योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड लाइन 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।

एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने क्षेत्र में चेकिंग की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। टीम ने ड्रोन और चोर की फर्जी अफवाहों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल, कमलेश कुमार, महिला उप निरीक्षक आकांक्षा प्रजापति, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश दुबे, कांस्टेबल अमन सचान, महिला कांस्टेबल अंशु यादव और मोनिका गुप्ता सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

120
6145 views

Comment