logo

पटना के अपार्टमेंट में मिनी गन फैक्ट्री; 4 पिस्टल, मैगजीन और 58 कारतूस मिले, 2 तस्कर धराए

पटना पुलिस ने फ्लैट में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी तादाद में अवैध हथियार, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए है। इसके अलावा दो हथियार तस्करों को भी दबोचा है। फ्लैट से हथियार बनाने वाले उपकरण भी मिले हैं।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छापे के दौरान फ्लैट से हथियार बनाने वाले उपकरण, 4 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन, 2 अर्ध निर्मित मैगजीन, 58 कारतूस, 30,500 रुपए कैश, 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अवधेश कुमार वर्मा, अमन कुमार के तौर पर हुई है। जो लंबे समय से हथियार बनाने और तस्करी के काम में शामिल थे।जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हथियार बेच चुके हैं। दानापुर, फुलवारी, मसौढ़ी क्षेत्र में हथियारों की तस्करी करते थे। खराब और पुराने हथियारों की रिपेयरिंग का काम भी करते थे। एक पिस्टल करीब 45 हजार रुपए में बेचते थे। हथियारो में इस्तेमाल होने वाला मटैरियल आरा से खरीदते थे। तस्करों से हथियार खरीदने वालों की जांच भी पुलिस ने तेज कर दी है।राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी स्थित अग्रणी होम्स अपार्टमेंट में चलाई जा रही मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चार पिस्तौल, चार मैगजीन, दो अर्ध निर्मित मैगजीन, 58 कारतूस के अलावा भारी संख्या में हथियार बनाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। अवैध हथियार बनाने का गोरख धंधा अग्रणी होम्स अपार्टमें फ्लैट नंबर- 607 में चल रहा था।

21
613 views