ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सलोनी तिवारी ने नोनापार गांव और देवरिया जिले को गौरवान्वित किया
देवरिया। सलेमपुर के नोनापार तहसील के देवरिया गांव से ताल्लुक रखने वाली इंजीनियर सलोनी तिवारी ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुई हैं। उनके पिता सुनील तिवारी सेना में सूबेदार मेजर हैं और उनके दादा श्रीराम तिवारी रिटायर्ड हैं। उनकी माता का नाम संगीता तिवारी है और उनका एक भाई पुष्पराज तिवारी है, जो गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहा है।
सलोनी तिवारी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय देवरिया से पूरी की, 10वीं भी केन्द्रीय विद्यालय देवरिया से, 12वीं हिमाचल प्रदेश के अलहोलाल से और बी.टेक कंप्यूटर साइंस वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर से किया।