
आजादी के बाद पहली बार उज्जैन में हुआ विशाल कन्या पूजन गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हो- मंगेश श्रीवास्तव
वार्ड नंबर 5 इंदिरा नगर 90 क्वार्टर
*आजादी के बाद पहली बार उज्जैन में हुआ विशाल कन्या पूजन गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हो- मंगेश श्रीवास्तव
वार्ड नंबर 5 इंदिरा नगर 90 क्वार्टर में हुआ 500 कन्याओं का पूजन*
उज्जैन। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति के तत्वावधान में वार्ड नंबर 5 स्थित इंदिरा नगर 90 क्वार्टर में भाजपा विक्रमादित्य मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 28 सितंबर को कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 500 कन्याओं को भोजनप्रसादी कराकर उनकी पूजा की गई। कन्याओं को ठंडा पानी रखने हेतु बाॅटल उपहार में दी गई।
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं के पांव पूजे गए। मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतने विशाल स्तर पर कन्या पूजन का आयोजन उज्जैन में उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में हुआ। मंगेश श्रीवास्तव ने इतने बड़े कन्या पूजन को गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज करने की मांग की। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अमित श्रीवास्तव पूर्व पार्षद ने संबोधित किया। प्रमुख यजमान सुरेश तेजवानी रहे। वहीं विशेष अतिथि दिगपाल सिंह कुमडिया, गणपतलाल क्षीरसागर, धर्मेंद्र बेनाडा, अशोक गहलोत, शुभम पूरी सिमरन पुरी, भूपेंद्र पांचाल, विक्रम ठाकुर, ऋषि वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका लता रोचवानी, प्रियांश श्रीवास्तव लाला, मंगेश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, रामबाबू गोयल, तुषार तेजवानी जगदीश तेजवानी आदि की रही। अतिथियों का केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला और फूलों से स्वागत मंगेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि नारी शक्ति के प्रति सम्मान और सनातन संस्कृति के ज्ञान बोध से युवा पीढ़ी को अवगत करवाने के उद्देश्य से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में शहर में पहली बार नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का इतना बड़ा आयोजन हुआ जिसमें 121 स्थानों पर 25 हजार कन्याओं का एक वक्त पर पूजन किया गया।
पत्रकार शिवम कुमार अस्थाना
ऑल इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश
Aimamedia.org