logo

बेसो नदी में मिली तीन मासूम की लाशें।पुलिस कर रही है छानबीन।

जौनपुर–आजमगढ़ बॉर्डर से बड़ी खबर आरही है।
जौनपुर जिले के थाना खेतासराय क्षेत्र ग्राम सोगर बॉर्डर स्थित बेसो नदी में आज सुबह तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत बच्चों की उम्र लगभग दो से चार वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना पुलिस और आज़मगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायज़ा लिया। फिलहाल बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप और दहशत का माहौल है।
अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है @highlight

51
993 views