logo

*न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया* *कन्या भोज और रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश*


रायबरेली(महराजगंज) न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू, महराजगंज, में दशहरे और नवरात्रि अवकाश से पहले दशहरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह और उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें कन्याओं को उपहार भी दिए गए। बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों को विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में एक बच्चे ने रावण दहन किया। राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के वनवासी वेश में बच्चे आकर्षक लग रहे थे। छात्रों ने विभिन्न नाट्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में ख्याति, अवनी, नित्या, सामर्श, सक्षम, मार्कण्डेय, शिवम, अमित, प्रिंस, रिद्धिमा, आर्या, एंजिल, सोनाक्षी, रोहिणी, प्राख्या, आकृति, हार्दिक, नैतिक, शाश्वत, कृष्णा सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को विजयदशमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अनाचार पर सदाचार की जीत का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सच्चाई की ही जीत होती है, इसलिए हमेशा सत्य का मार्ग चुनना चाहिए। उन्होंने सभी को दशहरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

29
4086 views