logo

मोन की छात्राओं ने किया महराजगंज थाने का दौरा महिला सशक्तिकरण फेज 5 के तहत अधिकारों की जानकारी मिली

महराजगंज, रायबरेली। कम्पोजिट विद्यालय मोन की छात्राओं ने सोमवार को स्थानीय कोतवाली महराजगंज थाने का दौरा किया। यह दौरा महिला सशक्तिकरण फेज 5 के तहत आयोजित किया गया था।

इस दौरान महिला हेल्प डेस्क अधिकारी शगुन शर्मा, कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, गीता सिंह और प्रीति ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

थाने के हेडमोहर्रिर रविकांत पाण्डेय ने छात्राओं को थाने के बैरिक, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष और महिला हेल्प डेस्क सहित सभी महत्वपूर्ण पटलों से परिचित कराया।

कोतवाल जगदीश यादव ने भी छात्राओं से बातचीत की और उन्हें शिक्षा के माध्यम से उन्नति प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

14
1782 views