
कैमूर/बिहार
भभुआ विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित
जनता के सपनों को करुंगा साकार- विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कार्यकर्ता सम्मान बैठक नगर परिषद स्थित संजय पैलेस में सम्पन्न हुआ। वही बैठक की अध्यक्षता भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार ने किया। बैठक में बुथ, पंचायत, प्रखंड के अलावे भभुआ विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं व समर्थको ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि भभुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बसपा नेता विकास सिंह ने सभी समुदायों के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सभी समुदायों के कार्यकर्ताओं ने बसपा के यूवा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को माला पहनाकर सम्मानित किया और विजय के लिए उद्घोष किया। भभुआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने संजय पैलेस में हजारों की संख्या में भरे समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामपुर प्रखंड, भभुआ प्रखंड, एवं नगर परिषद के सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करें। बसपा पर आरोप लगाने वाले पर केन्द्रीय नेतृत्व ने तमाचा जड़ दिया है आप देख सकते हैं कि रामगढ़, मोहनियां एवं भभुआ विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा विधायक जनता के जन समस्याओं से अवगत होना चाहिए एक मामूली से पार्षद क्षेत्र में विकास कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनता के अरमानों को विधायक, सासंदों ने गल्ला काटने का काम किया है वैसे जन प्रतिनिधियों को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि मिशन 2025 में कैमूर जिले से चारों को विधानसभा में भेजने का काम करें। कैमूर जिले से चार विधायक विधानसभा में क्षेत्र के समस्याओं को अवगत कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन महानायकों के विचारधारा पर चलकर बसपा सुप्रीमों बहन मायावती जी के सपनों को साकार करने का काम करूंगा। आपका बेटा आपका भाई आपने सपनों को साकार करने का काम करेगा। बसपा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा कैमूर जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम,सहित बूथ कमेटी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।